फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जर्जर सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा, निर्माण की मांग

Sun, 15 Mar 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। ढेकहरी बुजुर्ग से बलरामपुर जिले के ग्राम गौराभारी को जोड़ने वाली सड़क बदहाल हो चुकी है। करीब दो किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और उखड़ी गिट्टियां हादसों को दावत दे रही हैं। सड़क की खराब हालत से स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। आसपास के गांवों के बच्चे इसी रास्ते से स्कूल आते-जाते हैं। बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे फिसलन और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
स्थानीय निवासी विशाल बारी ने बताया कि सड़क कई वर्षों से जर्जर पड़ी है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। अजय अग्रहरि ने कहा कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया है और आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक और संबंधित अधिकारियों पर समस्या की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। विजय चौधरी, मुमताज, शिव प्रताप, धर्मेंद्र, अरुण और सुमित सहित दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर शौकत अली ने बताया कि ढेकहरी बुजुर्ग-गौराभारी मार्ग की खराब स्थिति विभाग के संज्ञान में है। सड़क को नई कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें