फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को लोगों ने पकड़ा, कराई शादी

Thu, 12 Feb 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। काफी देर बातचीत के बाद में परिजनों की सहमति से दोनों की शादी करा दी गई।
जानकारी के अनुसार, इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का त्रिलोकपुर क्षेत्र की एक युवती से प्रेम संबंध था। मंगलवार की रात युवक प्रेमिका से मिलने गांव पहुंचा। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने दोनों को साथ देख लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर बैठा लिया और युवती के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक चली बातचीत के बाद लड़की के परिजनों की सहमति से दोनों का विवाह करा दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक की बुआ भी युवती के गांव में रहती हैं, जिससे उसका वहां आना-जाना लगा रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें