फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टेकनार में तालाब किनारे मिला अधेड़ का शव

Thu, 12 Feb 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तुलसियापुर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के चिल्हिया-पल्टा देवी मार्ग पर बुधवार सुबह टेकनार गांव के पास तालाब के किनारे एक अधेड़ का शव मिला। सुबह करीब 8 बजे राहगीरों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव की पहचान जोगिया थाना क्षेत्र के महदेवा नानकार निवासी पुजारी (55) पुत्र समुझ के रूप में हुई। परिवार के लोगों का कहना है कि पुजारी की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह आठ फरवरी से ही घर नहीं गए थे। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचित नहीं किया था।
विज्ञापन

उनके चार पुत्र और चार पुत्री में एक पुत्र की लगभग चार वर्ष पहले करंट लगने से मौत हो गई थी।
पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर केवल अंडरवियर था। मृतक के दोनों पैरों पर गहरे घाव के निशान पाए गए, जिनसे खून निकलता दिखाई दिया। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए मामला संदिग्ध भी प्रतीत हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे डूबने से हुई मृत्यु मान रही है। पुलिस का कहना है कि पैरों पर मिले घाव पानी में रहने वाली जोंकों के कारण हो सकते हैं। बावजूद इसके, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन

इस संबंध में चिल्हिया थाना प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए तस्वीर जिले के सभी थानों में भेज दी गई थी। अधेड़ की पहचान जोगिया निवासी पुजारी के रूप में की गई है। वह आठ फरवरी से लापता था, लेकिन परिवार के लोगों ने इसकी सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें