फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मेडिकल काॅलेज में जल्द मिलेगी मरीजों को फिजियोथेरेपी की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज अब जल्द ही फिजियोथेरेपी की सुविधा मिलेगी। यहां लंबे समय से घायल और बीमार मरीज फिजियोथेरेपिस्ट की निगरानी में अपनी सेहत सुधारने के लिए आसानी से फिजिकल थेरेपी करा सकेंगे। फिजियोथेरेपी उपकरण और मशीनें की खरीदारी के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
मेडिकल कॉलेज में पांच फिजियोथेरेपिस्ट की तैनाती की गई है, लेकिन उपकरण के नहीं होने से मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा था। अब मरीजों को अपनी सेहत सुधारने के लिए जल्द ही सुविधा मिलेगी। इसके लिए एसडब्लूडी, टीएफटी सहित अन्य उपकरण खरीदे जाएंगे। साथ ही थेरा बैंड, वेट कप, सीपीएम मशीन, योगा मेट, हैंड ग्रिप समेत अन्य कई मशीनें और उपकरणों की सुविधा रहेगी। चिकित्सकीय परामर्श से आने वाले मरीजों को सेंटर में फिजियोथेरेपिस्ट की देखरेख और मार्गदर्शन में फिजियोथेरेपी कराई जाएगी।
विज्ञापन

मरीज को उसकी जरूरत के अनुरूप एवं उसकी शारीरिक क्षमता के अनुरूप फिजिकल थेरेपी कराई जाएगी। साथ ही लंबी बीमारी या घायलावस्था में उठने के बाद मरीजों सामान्य चलने फिरने समेत अन्य कार्यों के लिए मदद की जाएगी। फिजिकल थेरेपिस्ट के माध्यम से मरीज के शरीर में आई चोट, हड्डियों की कमजोरी, टिश्यू के दर्द, अक्षमता और अन्य समस्याओं को आसानी से दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन

इसके अलावा फिजियोथेरेपी के माध्यम से कंधे, गले और हिप्स के दर्द के साथ कलाई, कंधों, घुटनों या कोहनियों के दर्द से भी राहत प्राप्त की जा सकती है। इस प्रक्रिया में शरीर के अलग-अलग हिस्सों में थैरेपी दी जाएगी। इससे शरीर की फिटनेस बढ़ाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें