फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बस स्टेशन निर्माण के लिए नहीं मिल पा रही जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ में बस स्टेशन बनने का परियोजना की स्वीकृति मिलने के दो साल बीतने के बाद भी राजस्व विभाग जमीन ढूंढने में नाकाम साबित हो रहा है। इसके कारण क्षेत्रीय लोग जान जोखिम में डालकर बस पकड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
विधायक विनय वर्मा ने बताया कि तहसील की लापरवाही की शिकायत परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह से की जा चुकी है। तहसील स्तर से जमीन मुहैया नहीं होने पर बस स्टेशन परियोजना अधर में है। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले को संज्ञान में लेकर मंत्री ने डीएम डॉ. राजा गणपति आर. से बात कर जल्द जमीन उपलब्ध करवाने का निदेश दिया। विधायक ने कहा कि बसें आती हैं और जगह-जगह रोड पर ही यात्रियों को छोड़कर चली जाती हैं। बसों का इंतजार करने के लिए यात्री सड़क के किनारे खड़े होकर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोहरतगढ़ से सैकड़ों गांव के लोग दिल्ली, बनारस, बलरामपुर, मुंबई, लखनऊ आदि की यात्रा करते हैं। नगर सहित क्षेत्र वासियों को जाने आने के मात्र एक रेलवे स्टेशन ही साधन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें