शाहपुर। विधानसभा में डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के रुद्रौलिया गांव में पशुचर की जमीन पर हुए अतिक्रमण को नहीं हटाए जाने को लेकर प्रश्न किया गया। इसके क्रम में बुधवार को राजस्व और पुलिस प्रशासन की टीम की मौजूदगी में अतिक्रमण कर बनाए गए अवैध मकानों को बुलडोजर से गिरा दिया गया।
डुमरियागंज एसडीएम राजेश कुमार के निर्देश पर बुधवार को राजस्व ग्राम रूदौलिया में स्थित गाटा पशुचर खाते की भूमि को बेदखली आदेश के अनुपालन की कार्रवाई की गई। तहसीलदार की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षक शाहपुर व क्षेत्रीय लेखपाल पवन यादव, लेखपाल राहुल वर्मा, लेखपाल वीरेंद्र यादव लेखपाल ओमप्रकाश लेखपाल राजेश प्रताप मणि, लेखपाल अम्बिका प्रसाद व इटवा प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी ने पुलिस टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण किए गए कुल आठ व्यक्तियों रामपाल, रामकिशोर, चैतू, धनश्याम, रामकिशोर, ओमप्रकाश, रामकृपाल, मुसई के अतिक्रमण को हटवा दिए।
विज्ञापन
इस संबंध में एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि प्रश्नगत प्रकरण विधानसभा की याचिका समिति के समक्ष कृत कार्रवाई की रिपोर्ट भेजा जाना है।