पथरा। बैंक से वृद्धा पेंशन निकालकर घर लौट रही वृद्ध महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा पथरा थाना क्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित पथरा फीडर के समीप बुधवार अपराह्न तीन बजे हुआ।
पथरा निवासी भिखना देवी (65) पत्नी लालता प्रसाद घर से वृद्धा पेंशन निकालने पथरा बाजार स्थित बैंक पर गई थीं। लौटते समय गांव के सामने एक कार ने उसे टक्कर मार दी। वह जमीन पर गिर गईं। इस दौरान वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें बांसी स्थित संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उनकी मृत्यु हो गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद