संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी और नेपाल एपीएफ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को सीमा पर नशामुक्ति अभियान और युवा महिलाओं को सेना में भर्ती होने के लिए जागरुकता अभियान चलाया। सैनिक बनने के लिए प्रेरित किया और तैयारी के बारे में भी जानकारी दी।
एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी अलिगढ़वा, नरकुल और कोटिया तथा नेपाल एपीएफ के जवानों द्वारा संयुक्त रैली के माध्यम से ग्रामीणों को नशामुक्ति अभियान के तहत नशे की लत के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया। अभियान के दौरान सशस्त्र सीमा बल के कार्मिकों द्वारा पोस्टर बैनर के माध्यम से रैली निकालकर नशे के दुस्प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया और बताया गया कि विश्व में रोजाना सैकड़ों लोग नशे की लत के कारण अपनी जान गवां रहे हैं।
युवाओं में नशे की लत हमारे समाज को खोखला कर रही। इसलिए हमारा का कर्तव्य है कि हम अपने समाज के लोगों को जागरूक करें तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। इस अभियान में 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सीमा चौकी अलिगढ़वा, नरकुल और कोटिया के जवानों के साथ-साथ नेपाल एपीएफ के साथ स्थानिय ग्रामीण और बच्चे शामिल हुए।
इसी क्रम में सीमा चौकी अलिगढ़वा के कार्मिकों द्वारा युवा छात्रों को सीएपीएफ, सेना में भर्ती होने के लिए जागरूक किया गया, साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और चयन की प्रक्रियों के बारे में जागरूक किया गया, जिससे सीमावर्ती क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र/छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करे और विभिन्न विभागों में चयनित होकर समाज और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे सकें।ग