अर्धसैनिक बल के जवानों ने किया मार्च
इटवा। एसडीएम अभिषेक पाठक और सीओ रमेश चंद्र पांडेय ने एसएसबी जवानों तथा इटवा पुलिस के साथ विधानसभा क्षेत्र इटवा के प्रमुख मार्गों पर मार्च किया। लोगों को सुरक्षा को भरोसा दिलाते हुए शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की।
क्षेत्र इटवा के प्रमुख मार्गों पर एसडीएम अभिषेक पाठक, सीओ रमेश चंद्र पांडेय, एसएसबी कमांडेंट नीतेश कुमार, एसओ पंकज पांडेय ने पुलिस बल के साथ अलफारूक इंटर कॉलेज अमौना से इटवा होते हुए बयारी बैरवा, तुरकौलिया, भिलौरी भिलौरा, टिकुईया चौराहा, खुनियांव, सेखुईया तिराहा, ऊचडीह, कटेश्वरनाथ, गालापुर, चौखड़ा, करहिया पुल, चंदी चौराहा, भदोखर, महादेव घूरहू पहुंचे।
फिर इटवा कस्बे में लौटे। इस मौके पर एसडीएम इटवा ने लोगों से आचार संहिता के उल्लंघन होने पर तुरंत सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष व शांतिपूर्वक मतदान कराना हमारी प्राथमिकताओं में है।