फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हिंदी दिवस पर पेंटिंग, आर्ट, निबंध लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Sun, 14 Sep 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला कारागार में रविवार को हिंदी दिवस पर विशेष पेंटिंग, आर्ट, निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिंदी भाषा के महत्व को समझने, उसकी समृद्धि को बढ़ाने और देशवासियों को हिंदी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने उद्घाटन भाषण दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बंदियों से अपील की कि वे हिंदी भाषा को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। उन्होंने समझाया कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और भारतीयता का प्रतीक भी है। हिंदी भाषा के माध्यम से व्यक्ति अपने विचारों, भावनाओं और अनुभवों को समाज के सामने प्रस्तुत कर सकता है।
उन्होंने यह स्पष्ट किया कि जेल का जीवन कठिनाइयों से भरा है, लेकिन शिक्षा और कला के माध्यम से हम मानसिक रूप से मजबूत बन सकते हैं। शिक्षक उत्सव तिवारी ने बताया कि हिंदी भारत की राजभाषा है। उन्होंने कहा कि हिंदी साहित्य ने भारतीय समाज को अनेक सामाजिक संदेश दिए हैं। प्रभारी जेलर मुकेश प्रकाश ने पेंटिंग आर्ट के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व को उजागर किया।
विज्ञापन

इस आयोजन में 50 बंदियों ने भाग लिया। प्रत्येक बंदी ने अपनी-अपनी पेंटिंग में हिंदी भाषा के प्रति अपने विचारों को व्यक्त किया। पेंटिंग्स में नो स्मोकिंग, भगत सिंह, कमल फूल, स्वामी विवेकानंद, भारतीय ध्वज, मोर,कार्टून, साड़ी का किनारा, सूर्योदय, प्रकृति के सुंदर दृश्य, और हिंदी भाषा के प्रमुख वाक्यांश सुंदर चित्रों के साथ प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें