फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दौड़ में घरुआर के पहर को प्रथम स्थान

Thu, 23 Nov 2023 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

बढ़नी ब्लॉक के परसा स्टेशन स्थित ग्रामीण जनता लघु माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी

तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक के परसा स्टेशन स्थित ग्रामीण जनता लघु माध्यमिक विद्यालय परिसर में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हुआ।
खेल प्रतियोगिताओं में प्राथमिक वर्ग 50 मीटर बालकों की दौड़ में एनपीआरसी घरुआर के पहर प्रथम स्थान पर रहे। इसी प्रकार 50 मीटर बालिका वर्ग के दौड़ में एनपीआरसी रेड़वरिया की काॅजल प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग की 600 मीटर दौड़ में बालकों में बोहली के सुदामा ने पहला स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालकों में पकड़िहवा के दुर्गेश ने पहला स्थान हासिल किया। बालिकाओं में पकड़िहवा की ही सीमा ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालकों में ढेबरुआ के इंद्रजीत ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विधायक विनय वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इस दौरान उन्होंने 244 शिक्षकों में टैबलेट भी वितरित किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रामू प्रसाद, हियुवा नेता अजय सिंह, रामचंद्र शुक्ल, देवेंद्र यादव, जावेद आलम, हरिनरायन शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें