फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घरों से ही बिक जा रहा धान, सहकारी समितियों पर सन्नाटा

Sun, 01 Dec 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नवीन मंडी सहियापुर में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार भण्डारण निगम के गोदाम में स्थापित धान खरीद केंद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। धान बेचने के लिए जिन सहकारी समितियों पर किसान नंबर लगाने के लिए परेशान रहते थे। वहां आज जिम्मेदार किसानों की राह देख रहे हैं। क्योंकि, किसान सरकारी समितियों पर उपज बेचने के लिए इस बार नहीं जा रहे हैं। इससे एक माह में लक्ष्य के सापेक्ष के महज छह प्रतिशत ही धान की खरीद हो पाई है।
विज्ञापन

सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसान क्यों नहीं पहुंच रहे हैं इसके बारे में जानकारी ली गई तो किसानों ने बताया कि घर पर 2200-2250 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आढ़ती धान खरीद रहे हैं और नकद भुगतान भी कर दे रहे हैं।
ऐसे में सरकारी केंद्र पर 50 रुपये प्रति क्विंटल के लिए परेशानी क्यों उठाएं। वहां पर ऑनलाइन कराने के साथ ही धान की सफाई करके लाने सहित कई नियम बताए जाते हैं। अगर खरीद का यही हाल रहा तो जिले में लक्ष्य का 50 प्रतिशत भी खरीद नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कुछ क्रय केंद्र प्रभारी किसानों से मिलकर धान बेचने के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं। जिससे उनका कोटा पूरा हो सके।द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें