फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सील अस्पताल का ताला खुलवा मकान मालिक को भवन सौंपने का आदेश

विज्ञापन
लोटन बाजार में अस्पताल की जांच करते एसडीएम कल्याण सिंह मौर्या। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोटन। कोतवाली क्षेत्र के बाजार लोटन में एक मकान में लगभग डेढ़ वर्ष पहले चल रहे अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत के मामले में सील कर दिया गया।
शुक्रवार को एसडीएम कल्याण सिंह मौर्या व थानाध्यक्ष डीके सरोज ताला खुलवाने पहुंच गए, लेकिन न्यायालय की ओर से सामान को लेकर स्पष्ट आदेश न होने के कारण महिला को कुछ दिन और रुकने व सामान के संबंध में आदेश लाने को कहा गया कि मकान में रखे अस्पताल के मौजूदा सामान को कहां और किसको दिया जाए।
विज्ञापन

स्थानीय बाजार में पूर्व में चल रहे आर्यन हास्पिटल नामक अस्पताल में 10 अक्टूबर 2023 को चांदनी नामक महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गयी थी। इसमें स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी संजय गुप्ता अपने टीम के साथ जांच कर अस्पताल को सील करने के बाद उस समय के तत्कालीन अधीक्षक संतोष गुप्ता के तहरीर पर स्थानीय कोतवाली में अस्पताल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत होने के बाद स्थानीय पुलिस की ओर से मामले में चार्जशीट लगा दिया गया था। तभी से मामला न्यायालय में लंबित था।
इसमें मकान मालिक अनीता जायसवाल ने अपने परेशानी को दर्शाते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थनगर के न्यायालय में अपने मकान का ताला खुलवाने का एक अपील दाखिल किया था। जिस पर न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए, उप जिलाधिकारी नौगढ़ व लोटन थानाध्यक्ष को ताला खुलवा कर मकान को अनीता जायसवाल को सौंपने का आदेश दिया था। जिस पर उप जिलाधिकारी व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर ताला तो खुलवा दिया। लेकिन अस्पताल द्वारा मकान में रखे सामान के संबंध में स्पष्ट आदेश न रहने के कारण फिर ताला बंद करवा कर सामान के संबंध में आदेश लाने के लिए कहां गया। इससे कमरा खाली होने के बाद रहने लायक हो जाए।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम कल्याण सिंह मौर्या ने बताया कि सामान कहां व किसको सौंपा जाए। इस संबंध में कोई आदेश नहीं है। आदेश आ जाने के बाद मकान खाली करा कर मकान मालकिन को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें