फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती को ऑपरेशन टेबल से रेफर करने की जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती को ऑपरेशन टेबल से रेफर करने की जांच के आदेश
विज्ञापन

दिशा की बैठक में उठा मुद्दा, शोहरतगढ़ विधायक ने मामले को गंभीर बताया
सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के टेबल से गर्भवती को रेफर करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में भी मामला उठा। बैठक में शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा ने मुद्दे को उठाते हुए जिला अस्पताल से स्पष्टीकरण मांगा और व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि सीएमओ डॉ. एके चौधरी को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज से संबंद्घ संयुक्त जिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के टेबल से गर्भवती को रेफर करने को गंभीर मामला बताया। कहा कि व्यवस्था ऐसी रही तो मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने का सपना अधूरा रह जाएगा। उन्होंने प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव एवं सीएमओ डॉ. एके चौधरी को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। विधायक ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2021-22 में कराए गए कार्यों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोहरतगढ़ में नाव से भ्रमण कर समस्याएं देखी थीं। बाढ़ सुरक्षा में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। बैठक में शोहरतगढ़ में लोक निर्माण विभाग की निर्माणाधीन सड़क धंसने के बाद टीएसी जांच एवं सोनौली नानकार घाट पर बालू खनन/ परिवहन को वैध या अवैध होने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट--
दिशा की बैठक में मेडिकल कॉलेज से संबद्घ संयुक्त जिला अस्पताल से ऑपरेशन टेबल से गर्भवती को रेफर करने पर सवाल उठा। इस मामले में सीएमओ डॉ. एके चौधरी को जांच करने एवं व्यवस्था सुधारने के निर्देेश दिए गए हैं।
संजीव रंजन, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें