फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विदेशों में मिल रहे रोजगार का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

Sat, 09 May 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत विदेशों में रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया गया है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को सऊदी अरब, जर्मनी और जापान जैसे देशों में विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। जर्मनी में एएनएम और जीएनएम में प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के लिए चिकित्सा क्षेत्र में आकर्षक अवसर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश मिश्रा ने देते हुए बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 2.25 लाख प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। वहीं, सऊदी अरब में विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर 60 हजार से एक लाख प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए wwwrojgaarsangam.gov.in पर या जिला सेवायोजन कार्यालय या हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें