फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Sat, 09 May 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के महाराजगंज नगरपालिका-नंबर एक स्थित बगहिया के पास खरेंद्रपुर रोड पर शनिवार को एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक पिंटू बारी की मौत हो गई। कपिलवस्तु जिला ट्रैफिक कार्यालय के पुलिस इंस्पेक्टर राजन ढकाल ने बताया कि महाराजगंज से खरेंद्रपुर की ओर जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जाकर पलट गया। दुर्घटना में बुद्धभूमि नगरपालिका-नंबर मधुनगर निवासी पिंटू बारी (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल चालक को उपचार के लिए कपिलवस्तु अस्पताल तौलिहवा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें