फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मुद्रा बरामद, एक पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय मुद्रा बरामद, एक पकड़ा गया
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां के जवानों ने मंगलवार देर शाम गश्त के दौरान एक युवक को पकड़ा। उसके कब्जे से 1.76 लाख भारतीय मुद्रा बरामद की गई। रुपये के संबंध में कागजात नहीं दिखा पाने के कारण उसे जब्त करते हुए कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सीमा चौकी खुनुवां के जवान रात में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सीमा पर स्थित पिलर संख्या 556/53 के पास एक युवक नेपाल सीमा की ओर से आता दिखा। संदेह होने पर रोककर पूछताछ की। तलाशी में उसके पास से 1,76,500 रुपये भारतीय मुद्रा बरामद हुआ। बरामद रुपये के संबंध में कागजात मांगे गए तो वह कागजात नहीं दिखा सका। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान रियाज अहमद सिद्दीकी निवासी परसोहिया नानकार थाना शोहरतगढ़ बताया। एसएसबी ने बरामद मुद्रा सहित युवक को खुनुवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया। टीम में एएसआई मेघ सिंह, हेड कांस्टेबल आरिफ हुसैन भट्ट, मनोज कुमार यादव, कांस्टेबल शैलेश कुमार पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें