फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो दिनों में चार रुपये किलो चढ़ा प्याज का दाम

Tue, 26 Sep 2023 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। टमाटर के तेवर ढीले पड़े तो प्याज ने नखरे दिखाने शुरू कर दिए। पिछले दो दिनों में थोक मंडी में प्याज की कीमतों में चार रुपये प्रति किलो तक का उछाल आया है। बताते हैं कि नासिक के प्याज कारोबारियों की हड़ताल की वजह से ऐसा हुआ। व्यापारियों को उम्मीद है कि सरकार प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, नासिक के कारोबारी केंद्र सरकार की दो एजेंसिया नाफेड और एनसीसीएफ से प्याज की खरीद के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। नवीन मंडी के थोक कारोबारी शमद ने बताया कि रविवार को प्याज की कीमतों में तीन रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। नासिक के कारोबारियों की हड़ताल जल्द खत्म नहीं हुई तो आने वाले दिनों में प्याज की कीमत में और उछाल आ सकता है।
नवीन मंडी में प्याज 29 से 32 रुपये प्रति किलो की दर से नकद बिका। वहीं खुदरा बाजार में प्याज सोग की कीमत 45 रुपये प्रति किलो रही। व्यापारियों ने बताया कि नवीन मंडी में प्रतिदिन औसतन करीब 30 टन प्याज की खपत होती है। रोजाना दो से तीन गाड़ी प्याज नासिक और इंदौर से आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें