सिद्धार्थनगर। बांसी कस्बे रानीगंज सब्जी मंडी में बाजार करने आए व्यक्ति का मोबाइल चोरी कर साइबर अपराधियों ने एक लाख रुपये उनके फोन से निकाल लिए। घटना सोमवार देर शाम की है। जब उसे जानकारी हुई तो उसने मंगलवार को कोतवाली में पहुंचकर शिकायती पत्र दिया और मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के नागचौरी गांव निवासी अमरेंद्र कुमार पांडेय आयुर्वेद अस्पताल बृजमनगंज में तैनात है। वह सोमवार की शाम घर आते समय रानीगंंज सब्जी मंडी से सब्जी लेने पहुंचे। अमरेंद्र के अनुसार उनकी कोट की जेब मोबाइल था। जब वह घर देर शाम पहुंचे तो मोबाइल निकालने के लिए कोट की जेब हाथ डाला तो मोबाइल गायब थी।
मंगलवार की सुबह जब वह बैंक से अपने खाते को चेक कराया तो उनके फोन पर यूपीआई से एक लाख रुपये अलग-अलग समय में निकाले जाने का पता चला। कोतवाल राम कृपाल शुक्ला का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ा