फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख नब्बे हजार लोगों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख नब्बे हजार लोगों को लगा टीका
विज्ञापन

नावडीह उपकेंद्र पर सबसे अधिक डेढ़ हजार ने टीका लगवाने से किया मना
धर्मगुरु बताएंगे टीकाकरण के फायदे, साथ रहेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम
भनवापुर (सिद्धार्थनगर)। कोरोना को मात देने के लिए सरकार 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को निशुल्क कोरोनारोधी टीका लगवा रही है, लेकिन भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र में करीब आठ हजार लोग टीका लगवाने से मना कर दिया है। ऐसे में ‘कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा’ की परिकल्पना करना जल्दबाजी होगी।
भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के 24 उपकेंद्रों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के करीब दो लाख से अधिक जनसंख्या है। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए विभाग ने 24 उपकेंद्र संचालित कर रखा है। अब तक ब्लॉक क्षेत्र में करीब एक लाख साठ हजार लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया जा चुका है। सात हजार नौ सौ पचासी लोगों ने टीका लगवाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक नावडीह उपकेंद्र के एक हजार तीन सौ उन्यासी तो सबसे कम गोपिया उपकेंद्र में चौरासी लोगों ने टीका लगवाने से इनकार किया है। इस संबंध में सीएचसी सिरसिया के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि वे स्वास्थ्यकर्मियों की टीम बन कर डोर टू डोर लोगों का टीकाकरण करा रहे हैं। जो लोग इनकार कर रहे हैं, उन्हें गांव के सम्मानित व्यक्तियों के साथ ही धर्मगुरुओं के माध्यम से समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें