सिद्धार्थनगर जिले में त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के उज्जैनिया गांव के पास मंगलवार देर रात एक बाइक सवार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि टक्कर मारने वाला बाइक सवार व उसका साथी जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
क्षेत्र के उज्जैनिया गांव निवासी रघुनाथ (42) किसी काम से रात 11:00 बजे के करीब घर से निकले थे। वह पैदल जा रहे थे कि पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में रघुनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए।
इसे भी पढ़ें: एक विवाह ऐसा भी: नाच नहीं आई तो घरवालों ने लौटी दी बरात, पुलिस ने थाने में कराई शादी
घायलों में त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के तरांव गांव निवासी लवकुश और शत्रुघ्न हैं। जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है। मामले की छानबीन करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।