सिद्धार्थनगर। इटवा थाने के सेमरी खानकोट गांव से जिगिना धाम जा रहे 23 वर्षीय युवक की बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। जिसमें वह घायल हो गया। उसे इटवा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। क्षेत्र के खानकोट सेमरी निवासी ध्रुपराज का पुत्र दिनेश मंगलवार को अपने गांव खानकोट सेमरी से एक आवश्यक कार्य से जिगिना धाम की तरफ जा रहा था। अभी वह सोननगर के पास पहुंचा ही था कि बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में वह घायल हो गया। जानकारी होते ही परिजन उसे आनन-फनन सीएचसी इटवा ले आए। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद