16 लोग मिले कोराना पॉजिटिव
सिद्धार्थनगर में एक और संतकबीरनगर में 15 संक्रमित मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर/संतकबीरनगर। रविवार को आई रिपोर्ट में सिद्धार्थनगर में एक और संतकबीरनगर में 15 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे सिद्धार्थनगर में संक्रमितों की संख्या 3927 और संतकबीरनगर में 3111 हो गई है। अब तक सिद्धार्थनगर में 50 और संतकबीरनगर में 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अब भी सिद्धार्थनगर में 42 और संतकबीरनगर में 33 सक्रिय केस हैं।
सिद्धार्थनगर कार्यालय के अनुसार बर्डपुर ब्लॉक के बिशुनपुर निवासी एक व्यक्ति रविवार को पॉजिटिव पाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्र विजय विश्वकर्मा ने बताया कि रविवार को कुल 1854 नमूनों की रिपोर्ट आई। जिले में 3837 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
संतकबीरनगर कार्यालय के अनुसार रविवार को आई रिपोर्ट में जिले में 15 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। अपर सीएमओ डॉ मोहन झा ने बताया कि ब्लॉकवार रिपोर्ट में खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में छह, हैंसर ब्लॉक क्षेत्र में एक, नाथनगर क्षेत्र में चार, सांथा क्षेत्र में एक, बघौली ब्लॉक क्षेत्र में एक, बेलहर कलां क्षेत्र में एक व अन्य जिले के एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अपर सीएमओ ने बताया कि 3034 लोग ठीक हो चुके हैं। 1352 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 1549 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हों, वे खुद अपनी जांच करा लें।