फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिनिर्वाण दिवस पर शिद्दत से याद किए गए डॉ. आंबेडकर

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय पर डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस अवसर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांज? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
परिनिर्वाण दिवस पर शिद्दत से याद किए गए डॉ. आंबेडकर
विज्ञापन

विविध कार्यक्रम आयोजित, बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का लोगों ने लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के 64वें परिनिर्वाण दिवस पर जिले में विविध कार्यक्रम हुए। कार्यक्रमों में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक लालजी यादव, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अनूप यादव समेत विजय यादव, कलाम सिद्दीकी, केपी कन्नौजिया, अंबिकेश श्रीवास्तव, खुर्शीद अहमद, डॉ. धीरेंद्र यादव, अमित यादव, अबू बकर, उमेश यादव, चंचल रावत, रोहित श्रीवास्तव, बीके, कृष्णा नंद यादव आदि ने संबोधित किया। डुमरियागंज के बैदौला स्थित कांग्रेस कार्यालय पर परिनिर्वाण दिवस सादगी से मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. चंद्रेश उपाध्याय, सादिक़ अहमद, देवेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू, सुदामा प्रसाद, गुल मोहम्मद, रितेश त्रिपाठी, अकरम अली सिद्दीकी, जुबैर खान, विशाल शुक्ला, राहुल, प्रभात उपाध्याय उपस्थित थे। डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक जमौता-जमौती स्थित सिद्धार्थ बौद्ध विहार पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान निसार अहमद, मनोज सिद्धार्थ, यशवंत आजाद, विक्रम कुमार, राम भरोसे, मो नासिर, मुरली, राम अनुज, कैलाशी देवी, किरन, आदित्य मौजूद थे। बैदौला स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी के जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, जिला महासचिव दिनेश वर्मा, सेवादल के जिलाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद वासिफ, रियाज मनिहार, अजीज सिद्दीकी, राम नरेश, रफीक अहमद, परवेश पासवान, किशन शर्मा, कल्लू कुरैशी, विज्ञ लाल, चिंतन सिद्दीकी उपस्थित थे। डुमरियागंज स्थित सपा कार्यालय पर जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामचंद्र चौरसिया समेत गिरीश तिवारी, छोटे यादव, सत्यनारायण यादव अजय यादव. अफसर रिजवी, बहराइची प्रेमी, तोताराम वर्मा आदि मौजूद रहे। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के जूनियर हाईस्कूल परिसर में लार्ड बुद्धा नेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट और भारतीय बौद्ध के तत्वावधान में संपन्न कार्यक्रम में बौद्धाचार्य अनिल बौद्ध, भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष केदारनाथ आजाद, ट्रस्ट के अध्यक्ष जयकिशोर गौतम, राधेश्याम गौतम, दिनेश गौतम, अलगू प्रसाद, गंगाराम, मोहित गौतम, अश्विनी, विजय कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें