भारतीय मुद्रा के साथ एक युवक गिरफ्तार
खुनुवां (सिद्धार्थनगर)। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां के जवानों ने शुक्रवार देर शाम सीमा पर गश्त के दौरान नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए देखा। संदेह होने पर जवानों ने उसे पकड़कर तलाशी ली गई। उसके पास से 1.5 लाख रुपये मिले। रुपये के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा पाने के कारण रुपये सहित खुनुवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया।
एसएसबी 43 वीं वाहिनी उप कमांडेंट मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम खुनुवां सीमा चौकी के जवान चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान नेपाल से एक युवक सीमा में प्रवेश किया। संदेह होने पर चेकिंग की गई तो उसके कब्जे से 1.5 लाख रुपये भारतीय मुद्रा बरामद की गई। पूछताछ में रुपये के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा सका। पकड़े गए व्यक्ति ने अपनी पहचान महताब अहमद निवासी मंगल भट्टा थाना कोतवाली जनपद श्रावस्ती बताया। बरामद भारतीय रुपये सहित युवक के विरुद्ध कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।