फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तालाब में नहाने गया युवक डूबा, माैत

Wed, 24 Jun 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटवा। क्षेत्र के दुफेडिया गांव में मंगलवार की दोपहर गांव के पूरब स्थित तालाब में नहाने गए ताबिश (19) की डूबने से मौत हो गई। घर में सबसे बड़े बेटे होने के चलते परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के लोग शव को तालाब से निकालकर घर लेकर चले गए। उन्होंने इस मामले में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के दुफेडिया गांव निवासी कुछ युवक मंगलवार को दोपहर में भीषण गर्मी के चलते गांव के पूरब स्थित तालाब में नहाने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि इन्हीं में ताबिश (19) पुत्र जमाल भी शामिल था। कुछ साथी तैरते हुए गहरे गड्ढे में चले गए। इन्हीं बच्चों को जाते देखकर तबिश भी गहरे गड्ढे की तरफ बढ़ चला लेकिन वह तैरना नहीं जानता था, जिससे वह डूबने लगा। डूबता देख साथियों ने शोर मचाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर गांव से कुछ लोग तालाब की ओर दौड़े लेकिन, तब तक वह गहरे पानी में डूब गया। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई। करीब दो घंटे के बाद ताबिश का शव मिल सका। इसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर घर चले आए। इस मामले में उन्होंने पुलिस को कोई जानकारी भी नहीं दी है।
इस संबंध में एसओ इटवा संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें