मिश्रौलिया थानाध्यक्ष घनश्याम सिंह ने बताया कि इसके परिजन शव का पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते थे। इसलिए नायब तहसीलदार एवं ग्रामीण की उपस्थिति में पंचनामा बनवाकर शव को उसके परिजन को सौंप दिया गया।
खेत की ओर निकला एक बुजुर्ग फिसलकर पोखरे(तालाब) में गिर गया और डूब जाने से उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों के आग्रह पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिवार को सौंप दिया। घटना रविवार सुबह मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के होरिलापुर गांव में घटित हुई।
विज्ञापन
क्षेत्र के होरिला पुर गांव निवासी अपील उर्फ वकील अहमद (90) रोज की तरह भोर में ही खेती की ओर निकल गए। बताया जा रहा है कि वहां से लौटते समय गांव के बाहर पोखरे के पास उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गए और डूबकर मौत हो गई। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार वाले खोजने लगे। संदेह होने पर बगल के गांव सोनवली से गोताखोर को बुलाया गया और पोखरे में खोजबीन शुरू हुई। शव पोखरे से मिली।
मौके पर मिश्रौलिया थाने की पुलिस भी पहुंच गई और शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। लेकिन परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। आग्रह पर इटवा के नायब तहसीलदार महेश कुमार की उपस्थिति में मिश्रौलिया थाने की पुलिस ने पंचनामा बनवाकर शव को उसके परिजन को सौंप दिया।