फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर स्वास्थ्य केंद्र पर बनेंगे पांच-पांच बेड के पीकू वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरी लहर रोकने की तैयारी में जुटे अफसर
विज्ञापन

हर स्वास्थ्य केंद्र पर बनेंगे पांच-पांच बेड के पीकू वार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण काल में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का ध्यान संभावित तीसरी लहर पर ज्यादा है। बृहस्पतिवार को जिले में आए सीएम ने अफसरों को लक्ष्य सौंपते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया। जनपद के सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों के लिए पांच-पांच पीकू वार्ड (पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट) बनाने के लिए कवायद तेज कर दी गई है।
बृहस्पतिवार जिले में आए सीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला अस्पताल के पीआईसीयू के साथ सीएचसी, पीएचसी पर स्थापित ईटीसी (इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर) को सेंटर को तीन-तीन बेड को बढ़ाकर पांच-पांच बेड मिनी पीकू के रूप में परिवर्तित करने की कवायद शुुरू हो गई है। तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों के लिए सीएमओ के अधीन एमसीएच विंग में 100 के साथ जिला अस्पताल में सौ-सौ बेड को वार्ड बनाए गए हैं। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर और बेंवा डुमरियागंज, सीएचसी इटवा, सीएचसी मिठवल में 50-50 बेड के आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की गई है। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर तीन-तीन वेंटीलेटर की व्यवस्था की गई है। इस बाबत सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि तीसरी लहर को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश वाले बिंदुओं पर काम तेज कर दिया गया है। सभी पीएचसी, सीएचसी पर बच्चों के लिए पांच-पांच बेड के वार्ड बनाने के निर्देशित किया गया है। अस्पतालों पर तैनात चिकित्सकों, कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 15 बेड की पीआईसीयू
संयुक्त जिला चिकित्सालय में इंसेफेलाइटिस मरीजों के लिए 15 बेड का पीआईसीयू वार्ड संचालित है। यह वार्ड वेंटिलेटर युक्त है। यहां भी बच्चों के कोरोना संक्रमित होने की दशा में उन्हें भर्ती करने की योजना तैयार की गई है।
तैयारियों एक नजर
व्यवस्था बेड
आइसोलेशन जिला अस्पताल 100
आईसीयू जिला अस्पताल 100
पीआईसीयू जिला अस्पताल 15
मिनी पीआईसीयू बेंवा, बसंतपुर 5-5
ईटीसी, सभी स्वास्थ्य केंद्र 5-5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें