फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अब मार्निंग वॉक स्पाट के रूप में होगा पोखरे का उपयोग

विज्ञापन
बांसी के शीतनगंज पोखरे के सुंदरीकरण व पार्क निर्माण का तेजी से चल रहा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। कस्बे के आजादनगर वार्ड में चार वर्षों से बन रहे बहु प्रतीक्षित पार्क व पोखरे के सुंदरीकरण का कार्य अब जल्द ही पूरा हो जाएगा। साथ ही इस माह के अंत तक इसके लोकार्पण की संभावना है। इस बीच तेज गति से हो रहे काम को देख बच्चे खुश है।
इनका कहना है कि जल्द ही उनके मनोरंजन के लिए एक पार्क तैयार हो जाएगा। नगर के आजादनगर वार्ड में स्थित शीतलगंज पोखरे का सुंदरीकरण कर नौका विहार और पार्क बनाए जाने के लिए नगर पालिका बांसी ने चार वर्ष पूर्व टेंडर किया था, और कार्य भी समय से शुरू हो गया, लेकिन बीच-बीच में निर्माण कार्य रुकने से चार साल का समय लग गया। पार्क के निर्माण में समय अधिक लगने से लोगों को यह लगने लगा कि अब यह अधूरा कार्य पूरा नहीं होगा। काम बंद होने से लोग निराश हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह पूर्व शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. ने पोखरे का निरीक्षण किया। साथ ही नगर पालिका को तीन माह के भीतर अधूरे कार्य पूरा कर लोकार्पण करने का निर्देश दिया। इसके बाद नगर पालिका के जिम्मेदार सक्रिय हुए और लगातार काम होने से पोखरे के सुंदरीकरण का कार्य अब आखरी दौर में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें