फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील स्तरीय टीम ने भेजी रिपोर्ट, अब तय होंगे केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील स्तरीय टीम ने भेजी रिपोर्ट, अब तय होंगे केंद्र
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन अपडेट हुई विद्यालयों की जानकारी
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाले बोर्ड परीक्षा में विद्यालयों के रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बोर्ड के पोर्टल पर जानकारी अपडेट कर दिया गया है। अब केंद्र बनाने का काम परिषद करेगा। बताया जा रहा है कि 22 दिसंबर तक सूची जारी करते हुए आपत्ति मांगी जाएगी। हालांकि यह आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाले इंटर और हाईस्कूल वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार केंद्र बनाने के लिए विद्यालयों की ओर से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था। आवेदन में दी गई जानकारी और केंद्र निर्धारण के मानक को विद्यालय पूरा कर रहा है अथवा नहीं, इसकी रिपोर्टिंग के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में गठित तहसील स्तरीय टीम को जांच कर रिपोर्ट बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करना था। पोर्टल पर रिपोर्टिंग की आखिरी तिथि 15 दिसंबर निर्धारित थी। जिले के 201 विद्यालयों की ओर से ऑनलाइन आवेदन किया गया है। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज साथ ही सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की ओर से तहसीलवार विद्यालय का स्थालीय निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार किया गया, जिसे बोर्ड केे पोर्टल पर अपलोड कर दिय गया है। शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों की मानें तो 22 दिसंबर तक केंद्र की सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद आपत्ति की तिथि तय होगी। उसमें आने वाले आपत्ति की जांच होगी। इसके बाद फाइनल सूची जारी होगी। यह सूची दिसंबर के आखिरी सप्ताह या फिर पांच जनवरी 2022 को जारी होने का अनुमान है। इस संबंध में डीआईओएस अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि विद्यालयों की रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें