फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगा स्थायी ठिकाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अब रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगा स्थायी ठिकाना
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान में हर वर्ष हट जाते हैं ठेला खोमचे वाले
केंद्रीय विद्यालय के बगल बनेगा इनका नया ठिकाना
सिद्धार्थनगर। अतिक्रमण हटाओ अभियान में रोजी खो चुके रेहड़ी-पटरी वाले दुकानदारों के लिए अच्छी खबर है। प्रशासन ने उनकी सुधि ले ली है। केंद्रीय विद्यालय के बगल कब्जे से खाली कराई गई भूमि पर इनके लिए नया ठिकाना बनाया जाएगा।
अतिक्रमण से होने वाली समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी भूमि और सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटाने का आदेश दे रखा है। शासन से दिशानिर्देश मिलने के बाद प्रशासन एक्शन में आ गया है। सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया। अतिक्रमण तो हट गया, लेकिन अस्थायी रूप से रेहड़ी और पटरी पर दुकान लगाने वाले बेरोजगार हो गए। उन्हें दुकान लगाने का कोई ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन

नगर में अतिक्रमण पर कार्रवाई होने से बड़ी संख्या में अस्थायी रोजगार करने वाले सड़क पर आ गए हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से उनके लिए ठिकाना खोज लिया गया है, जहां से उन्हें हर साल भागना नहीं पड़ेगा।
...
जाम की समस्या से मिलेगी मुक्ति
शहर में सड़क की पटरियों पर ठेला, खोमचा या अस्थायी रूप से दुकान बना दिए जाने से जाम की समस्या और बढ़ जाती थी। अभियान चलने के बाद सबकुछ हट जाता था। फिर धीरे-धीर लोग अतिक्रमण करना शुरू कर देते थे। उनकी भी मजबूरी थी, वह व्यवसाय करें तो कहां करें। नई व्यवस्था से जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।
...
सैकड़ों लोगों को होगा फायदा
थरौली से बांसी स्टैंड तक करीब दो किमी के दायरे में सड़क की पटरियों पर 100 से अधिक ठेले खोमचे वाले रोजगार करते थे। इसके लिए उन्हें भाड़ा भी नहीं देना पड़ता था। इसी से उनका परिवार चलता था, लेकिन अतिक्रमण हटने के बाद उनकी समस्या बढ़ गई है। अब स्थायी ठिकाना मिल जाने से उन्हें लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

...
कोट
अतिक्रमण हटाओ अभियान से बेरोजगार हुए रेहड़ी-पटरी वालों के लिए स्थायी दुकान लगाने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। भूमि से कब्जा हटवाया जा रहा है। केंद्रीय विद्यालय की चहारदीवारी के उत्तर दिशा में खाली हो रही जमीन पर उन्हें दुकान लगाने की अनुमति दी जाएगी। -आरआर रमन, तहसीलदार सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें