शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत विज्ञ
सिद्धार्थनगर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में सिद्धार्थनगर नगर पालिका स्थित गांधी प्रतिमा से सिद्धार्थ चौक तक कैंडल मार्च निकाला। सिद्धार्थ चौक पहुंच कर दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर काजी सुहेल अहमद, पूर्व प्रत्याशी किरन शुक्ल, अभिनय राय, देवेन्द्र कुमार, गुड्डू, नादिर सलाम, सतीश चंद्र त्रिपाठी, सादिक अहमद आदि मौजूद रहे।