फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अब बच्चे ''''उम्मीद'''' की सीढि़यों से चुनेंगे कॅरिअर की राह

Tue, 05 May 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अब हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बाद कॅरिअर को लेकर छात्रों को समस्या नहीं होगी। उनकी आगे की राह आसान होने जा रही है। बच्चों के उम्मीदों और सपनों का साकार करने के लिए शिक्षा विभाग ने ‘उम्मीद पोर्टल’ की शुरुआत की है। इसमें कई जानकारी दी गई है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को कॅरिअर, कोर्स, रोजगार और मार्गदर्शन से जुड़ी विस्तृत जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगी। इस डिजिटल पहल का उद्देश्य छात्रों को उनकी रुचि और योग्यता के अनुसार सही दिशा में मार्गदर्शन देना है, ताकि वे अपने भविष्य को लेकर बेहतर और सोच-समझकर निर्णय ले सकें।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद आगे क्या पढ़ाई करें। कौन से क्षेत्र में जाना सही रहेगा। इसके बारे में सही जानकारी न मिल पाने के कारण बच्चों को बहुत परेशानी होती है, इसलिए कई बार बच्चे गलत राह का चयन कर लेते हैं, जिससे रुपये भी खर्च होते हैं और उन्हें लाभ भी नहीं मिल पाता है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बच्चों को सही दिशा देने के लिए उम्मीद पोर्टल शुरू किया है। इस प्लेटफाॅर्म पर कॅरिअर से जुड़ी अनेकों जानकारी रहेगी।
शिक्षा विभाग से जुड़े जानकारों के अनुसार पोर्टल पर विज्ञान, वाणिज्य, कला, इंजीनियरिंग, विधि और गणित सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 555 से अधिक कॅरिअर विकल्पों की जानकारी दी गई है। इसमें पाठ्यक्रमों की प्रकृति, संभावनाएं, आवश्यक विषय और संबंधित शिक्षण संस्थानों का पूरा विवरण शामिल है। साथ ही काउंसिलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे छात्र विशेषज्ञों की सलाह लेकर अपनी राह तय कर सकेंगे। विद्यालय स्तर पर कॅरिअर क्लब गठित किए जाएंगे, जहां समय-समय पर मार्गदर्शन सत्र आयोजित होंगे और रोजगार मेलों के जरिये छात्रों को अवसरों से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस अरुण कुमार के अनुसार, यह पहल छात्रों को न केवल जागरूक बनाएगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर कॅरिअर चयन की दिशा में भी सशक्त करेगी। अब छात्र-छात्राएं घर बैठे ही अपने भविष्य की बेहतर योजना बना सकेंगे और प्रतिस्पर्धा के इस दौर में खुद को तैयार कर पाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें