फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिना मान्यता चल रहे 23 स्कूलों काे बंद करने का नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग ने अब बिना मान्यता चल रहे स्कूलों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। ऐसे में सदर ब्लाॅक के 23 स्कूलों को चिह्नित कर नोटिस देते हुए बंद करने के साथ ही नामांकित बच्चों का नामांकन नजदीक के परिषदीय विद्यालयों में कराने के निर्देश दिए हैं। बीईओ के भेजे गए इस नोटिस के बाद गैर मान्यता के चल रहे स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है।
नौगढ़ बीईओ धर्मेंद्र कुमार पाल की ओर से 23 विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है। इन सभी विद्यालयों को बंद करवाने के साथ सभी छात्र-छात्राओं को नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में दाखिला करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

बीईओ द्वारा नोटिस भेजा गए विद्यालयों की सूची में एसएस एजुकेशनल एकेडमी धेंसा नानकार, एसएनएस मिशन पब्लिक स्कूल नौगढ़, आदर्श पब्लिक स्कूल महदेवा लाला, न्यू मऍर्डन पब्लिक स्कूल अहिरौली, बैजनाथ पब्लिक स्कूल बचड़ा बचड़ी, बापू पब्लिक स्कूल बनकटा चौराहा, एमबी कॉच पब्लिक स्कूल कोड़राग्रांट, भगौती प्रसाद पब्लिक स्कूल गोसाईपुर, श्रीकृष्ण बाल विद्या मंदिर कबुलिया चौराहा पटनीजंगल, सृष्टि पब्लिक स्कूल महदेवा बाजार, ब्लूमिंग बर्ड्स पब्लिक स्कूल सेखुइया चौराहा, सरस्वती शिशु मंदिर महदेवा बाजार, डॉ. भीमराव आंबेडकर पब्लिक स्कूल महदेवा बाजार, ग्लोबल पब्लिक स्कूल महदेवा बाजार, सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन पब्लिक स्कूल जगदीशपुर, एलएम पब्लिक स्कूल सुकरौली, शम्स मेमोरियल स्कूल आजादनगर, स्व. राजकुमारी देवी पब्लिक कसियापुर, अचीवर्स पब्लिक स्कूल मोहाना चौक, एमएस पब्लिक स्कूल भौराबारी, एमआरएम एकेडमी मोहाना चौक, रहमानिया पब्लिक स्कूल गंगापुर शामिल हैं।
विज्ञापन

बीईओ धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि नोटिस देने के बाद भी स्कूल बंद न करने और बच्चों का नामांकन परिषदीय स्कूलों में न कराने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें