फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई, एईएस रोग के प्रति सतर्कता से कार्य करें स्वास्थ्य कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
‘जेई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सीएम गंभीर’
विज्ञापन

कोताही बरतने वाले लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई होगी : नोडल अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। विशेष सचिव एवं कोविड-19 के नोडल अफसर डीएस उपाध्याय ने कहा कि जेई, एईएस रोग के रोकथाम में स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका अहम है। टीकाकरण समेत अन्य अभियान के तहत इन रोगों के प्रति सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। प्रभावी नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री गंभीर हैं, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

नोडल अफसर डीएस उपाध्याय ने बताया कि जनपद भ्रमण के दौरान कोरोना के बचाव और उपाय की दिशा में बेहतर कार्य देखने को मिला है। स्वास्थ्य केंद्रों समेत अधिकांश गांवों में साफ-सफाई ठीक मिला है। टीकाकरण समेत विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के साथ ही एएनएम, आशा कार्यकर्ता और पैरामेडिकल स्टॉफ के पास पहुंचने वाले बच्चों की सघन मानीटरिंग के साथ ही जेई-एईएस रोग संबंधी जांच-पड़ताल के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। विशेष सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री की अगुवाई में जेई, एईएस रोग पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। मृत्यु दर में कमी आई है। ऐसे में सभी को इन रोग के प्रति सभी को सतर्क रहते हुए मानीटरिंग की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें