फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्टॉपेज की सुविधा नहीं... जहां यात्री दिखें बस रोककर बैठाने के निर्देश

Wed, 11 Feb 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर में बस स्टॉपेज की पर्याप्त सुविधा नहीं होने से यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए परिवहन निगम ने व्यवस्था में बदलाव किया है। अब यात्रियों के मिलने वाले प्रमुख मार्गों पर भी रोडवेज की बसें रुकेंगी। इससे लोगों को प्रमुख स्थानों से बस मिल जाएगी और उन्हें डिपो तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इसके लिए एआरएम ने सभी ड्राइवर और कंडक्टरों को निर्देशित किया है कि निर्धारित स्टॉपेज के अलावा भी यात्री मिलने वाले प्रमुख स्थानों पर बस रोककर सवारी बिठाई जाए, जिससे लोगों को असुविधा न हो।
विज्ञापन

शहर में डिपो के अलावा कहीं पर भी रोडवेज बस स्टॉपेज की सुविधा नहीं है। इससे यात्रियों को बस पकड़ने के लिए डिपो का चक्कर लगाना पड़ता है। ऐसे में कई बार यात्री डिपो के बजाय रोडवेज के अन्य रूट पर खड़ा होकर बस का इंतजार करते हैं, लेकिन डिपो का स्टॉपेज नहीं होने से बस नहीं रुकती है। इससे यात्रियों को निजी और प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में डिपो ने सभी चालक परिचालक को निर्देश दिए गए हैं कि अब शहर से बाहर जाने वाली बसें यात्रियों को चौराहों, प्रमुख मार्गों में बैठाने की सुविधा देंगी। इससे खासकर लांग रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें बस पकड़ने के लिए डिपो तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। शहर में स्टॉपेज की कमी के कारण यात्रियों को आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस व्यवस्था के लागू होने से बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज जाने वाले यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें