घोसियारी क्षेत्र के कठमोरवा गांव में मुख्य मार्ग पर बनी नाली गंदगी से पटी हुई। संवाद
घोसियारी। क्षेत्र के कठमोरवा गांव में नाली की सफाई नहीं होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। नालियों के दोनों तरफ से बड़ी-बड़ी घास उग जाने से गांव से निकलने वाली पानी नहीं बह रहा है और सड़कों पर पसर जा रहा है। इससे ग्रामीण को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत कठमोरवा में नाली की सफाई नहीं होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। गांव में गंदगी अंबार लगा हुआ है। कई जगह नालियां गंदगी से पट चुकी हैं। मुख्य मार्ग पर बनी नालियां भी कूड़े से पट चुकी हैं। गांव में सफाई कार्य के लिए विभाग के द्वारा सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मचारी यहां कभी नहीं आते हैं, इसलिए मजबूरन हमें खुद नालियां साफ करनी पड़ती हैं जबकि यहां गांव का ही सफाई कर्मी नियुक्त है। गांव के शिवकुमार चौधरी, लाल बहादुर, रंजीत, राजेश, रामप्रसाद, राजाराम ने बताया कि नालियाें की सफाई नहीं होने से दुश्वारी बढ़ गई है। लोगों ने नाली की सफाई करवाने की प्रशासन से मांग की है।
कठमोरवा में नाले की सफाई नहीं होती, इसकी जानकारी नहीं है। जल्द ही अधिकारी भेज कर जांच करवाते हैं। यदि नाली की सफाई नहीं हुई होगी तो उसे साफ करवाई जाएगी और लापरवाही करने वाले पर कार्रवाई भी की जाएगी।
रामप्यारे, एडीओ पंचायत खेसरहा
घोसियारी क्षेत्र के कठमोरवा गांव में मुख्य मार्ग पर बनी नाली गंदगी से पटी हुई। संवाद