फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शाम छह बजे के बाद रोडवेज बस नहीं प्राइवेट वाहन मजबूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। रोडवेज बसों का संचालन शाम छह बजे से ठप हो जाता है। इससे जिले के लोकल रूट के यात्रियों को रात में यात्रा करने के लिए प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। जबकि कई बार यात्रियों को घर से भी वाहन बुलाना पड़ता है।
सिद्धार्थनगर डिपो में वर्तमान में लगभग 52 बसें हैं। इसमें से 11 बसें गोरखपुर रूट, 10 लखनऊ रूट, तीन दिल्ली रूट दो कानपुर रूट, दो प्रयागराज रूट, दो वाराणसी रूट के साथ ही अयोध्या, बस्ती, नौतनवा व लोकल रूट पर बसों का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम छह बजे के बाद किसी भी रूट पर एक भी बस का संचालन नहीं होता है। इससे यात्रियों को रात में यात्रा के लिए प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
कई बार यात्री वाहन नहीं होने से अपने घर से भी किसी वाहन के साथ बुलाना पड़ता है। रोडवेज बस स्टेशन पर बस का इंतजार कर रहे शिवम व दयादीन ने बताया कि रोडवेज पर दिन भर बसों का संचालन बेहतर होता है, लेकिन रात में संचालन यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। रोडवेज के एआरएम वीके गंगवार ने बताया कि बसों को 24 घंटा चलाने का नियम है, लेकिन यात्रियों की कमी के कारण बसों का संचालन नहीं होता है। परिवहन निगम के मानक के अनुरूप यात्री आएंगे तो बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें