सिद्धार्थनगर। बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र के बगही गांव के टोला हरपौली में आयोजित चौपाल में शुक्रवार को ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार से कहा कि 60 वर्षो से रास्ता नहीं हैं। आप खुद देख लीजिए, गांव के लोगों को रास्ते के बिना दुर्दशा हो रही है।
ग्रामीणों का आरोप हैं कि बार-बार शिकायत के बावजूद रास्ता नहीं बनाया जा रहा हैं। गांव के नंदे, राकेश, सोनू, राजन, अनिल, प्रेम आदि ग्रामीणों ने कहा कि इस मार्ग से पूरे हरपौली गांव सहित ग्राम सभा के तीन गांव बगही, पतिला, केवटलिया के ग्रामीणों का प्रतिदिन आना-जाना लगा रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी बारिश में होती हैं। इस संबध में बीडीओ सुरेश कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत सत्य है। सचिव व प्रधान को निर्देशित किया गया है कि जल्द ही फाइल तैयार कर के अनुमोदन करवा ले। जिससे रास्ते पर कच्चा व पक्का काम शुरू कराया जा सके। संवाद