फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अब चालान न कार्रवाई, गड़बड़ी पर सीधे सीज होंगे विद्यालय वाहन

Tue, 16 Jun 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- ऑनलाइन हुई विद्यालय वाहनों की लिस्ट, 700 से अधिक हुए पंजीकृत

- अधिकांश का बिना पंजीकरण के हो रहा है संचालन, हादसे के बाद होती है जानकारी

सिद्धार्थनगर। पंजीकरण, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र (पीयूसी) और वाहनों की भौतिक स्थिति खराब होने के बाद भी बच्चों को ढोने वाले स्कूल वाहन अब जांच के दौरान सीज किए जाएंगे। मानक पूरा करने वाले वाहनों की सूची विभागीय पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है। अब एक बार फिर संभागीय परिवहन विभाग की टीम खास अभियान चलाकर फील्ड में उतरेगी। ऑनलाइन पोर्टल के जरिये पंजीकरण की जांच होगी। अगर बिना पंजीकरण संचालन पाया गया तो सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय खुलने के साथ ही जांच अभियान तेज होगा।
स्कूली वाहनों से होने वाले सड़क हादसों को देखते हुए शासन सख्त है। बड़े पैमाने पर विद्यालयों में बिना पंजीकरण के ही स्कूली वाहन चलाए जा रहे हैं। जब कोई हादसा होता है ताे पता चलता कि वाहन स्वामी ने कोई कागजात पूरे ही नहीं किए और अनफिट वाहन हादसे का कारण बने। ऐसे में पंजीकृत वाहन ही विद्यालय में संचालित हों, इसके लिए वाहनों को ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनबोर्ड किया गया। इसमें वाहन से जुड़े सारे मानक पूरा करने वाले वाहनों की सूची ही पोर्टल पर दर्ज की गई है। जिले में 700 से अधिक विद्यालय वाहन कागजों में दर्ज हैं। इसके इतर ग्रामीण इलाकों में बिना पंजीकरण के वाहनों को दौड़ाया जाता है, जिससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। पहली बार (इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल) के जरिये सभी स्कूली वाहनों की पूरी जानकारी डिजिटल रूप से दर्ज और मॉनिटर की गई है।
विज्ञापन

विद्यालय का खुलने वाले हैं, ऐसे में संभागीय परिवहन विभाग की ओर से एक बार फिर विशेष अभियान चलाकर कागजात को टटोला जाएगा। इसमें पंजीकरण, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र (पीयूसी) और वाहनों की भौतिक स्थिति की बारीकी से जांच की जाएगी। जो वाहन फिटनेस मानकों पर खरे नहीं उतरेंगे, उनकी फिटनेस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी जाएगी। विद्यालय वाहनों की जांच के लिए रणनीति तैयारी की गई है। जल्द ही इसके लिए खास अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध एआरटीओ संजय सिंह ने बताया कि विद्यालय वाहनों की गहन जांच की जाएगी। बिना मानक पूरा किए कोई स्कूल वाहन नहीं चलने दिए जाएंगे। कमी मिलने पर सीज की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें