फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्कूल भवन की गुणवत्ता पर सवाल, नेता विरोधी दल ने की जांच की मांग

Tue, 16 Jun 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- विकास खण्ड खुनियांव के ऊंचडीह गांव में 93 लाख रुपये की लागत से बना है भवन
विज्ञापन

इटवा। खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के ऊंचडीह में 93 लाख रुपये से निर्मित विद्यालय भवन की गुणवत्ता पर नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने सवाल उठाए हैं। बीएसए को भेजे गए पत्र में उन्होंने इसकी जांच की मांग की है।
विज्ञापन


विकास खंड भनवापुर के ग्राम बुढ़ियाटायर निवासी श्रीकृष्ण त्रिपाठी ने सोमवार को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ऊंचडीह के छात्र और छात्राओं के लिए बने इस भवन में अनियमितताओंं को लेकर शिकायत की थी। शिकायत में उन्होंने कहा है कि लैब, अतिरिक्त कक्ष और पुस्तकालय भवन का निर्माण अलग अलग किया जाना था लेकिन ठेकेदार ने इन भवनों को एक साथ जोड़कर बना दिया। जबकि, भुगतान पूर्व में बनाए गए एस्टीमेट के अनुसार ही किया गया है। यही नहीं नींव में स्टोन की जगह ब्रिक बैलास्ट और छत में सरिया का इस्तेमाल एस्टीमेट से कम किया गया है। इसके चलते इस भवन में पढ़ने वाले छात्र व छात्राओं पर हमेशा हादसे का खतरा बना रहेगा। इस संबंध में नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत करके उक्त भवन की तकनीकी जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें