फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से गायब युवतियों की खोज में एनजीओ पहुंची

Tue, 22 Mar 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
महिला थाने में नेपाली एनजीओ के पदाधिकारियों से वार्ता करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गायब युवतियों की खोज करती नेपाल एनजीओ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एसपी से मुलाकात की। संस्था के लोगों ने मानव तस्करी गैंग की संलिप्तता की आशंका जताई है। एसपी के निर्देश पर किशोर पुलिस सेल, बाल कल्याण समिति व महिला पुलिस ने संयुक्त रूप से मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सर्विलांस सेल को भी सहयोग के लिए निर्देशित किया गया है। नेपाल की एनजीओ संस्था केआई नेपाल के जिला समन्वयक किशन विश्वकर्मा ने बताया कि बीते एक माह के अंदर राजधानी काठमांडू के पास से पांच युवतियों के गायब होने की सूचना मिली।

इनकी तलाश में सामने आया कि युवतियों को बढ़नी बॉर्डर से पार कराया गया है। एक युवती ने परिजनों से मोबाइल पर बात भी की है। यह नंबर भारतीय मोबाइल कंपनी का रहा। युवतियों की खोज करने के लिए मोबाइल नंबर का लोकेशन मिलना जरूरी है।
विज्ञापन


एसपी अजय कुमार साहनी ने सभी बिंदुओं को सुना। संयुक्त टीम का गठन करते हुए मामले की तफ्तीश शुरू करने का निर्देश दिया। महिला थाना परिसर में किशोर पुलिस सेल के प्रभारी विजय शंकर शर्मा, प्रभारी महिला थाना अली हमजा सिद्दीकी व बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष महेश पासवान ने मामले से संबंधित जानकारियों को एकत्र किया।

इस संबंध में एएसपी मंशाराम गौतम ने बताया कि नेपाल की संस्था को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। संभव होगा तो अपहरणकर्ताओं की पहचान करने के साथ गिरफ्तारी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें