फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छह माह में मिल जाएगा अस्पताल काे नया भवन

Sun, 10 Nov 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। बहु प्रतिक्षित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरियागंज के नए भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अस्पताल के नए भवन की लागत 69.44 लाख रुपये होगी और इसके निर्माण की जिम्मेदारी सीएनडीएस को सौंपी गई है।
विज्ञापन

कस्बा स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन अत्यंत जर्जर और खस्ताहाल हो गया था। डीएम की पहल पर भवन के पुनर्निर्माण के लिए पुराने भवन के ध्वस्तीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। मलवा हटाने का काम जोर शोर से चल रहा है और 12 नवंबर को शिलान्यास समारोह होगा। नए भवन में दो ओपीडी रूम के अलावा दो वार्ड रूम बनेगा। वार्डरूम में पांच पुरुष और पांच महिला मरीजों के लिए बेड लगाया जाएगा। इसके अलावा दवाखाना, इमर्जेंसी रूम, पैथोलॉजी कक्ष, अतिरिक्त कक्ष और दो शौचालय भी बनाया जाएगा।
इस संबंध में कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अभियंता जयहिंद पासवान ने बताया कि नए भवन का निर्माण अप्रैल 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने बताया कि मलबा हटाया जा रहा है। समय सीमा के भीतर नए भवन का निर्माण हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें