फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रोडवेज की सभी बसों में लगेगी एंटी स्लीप डिवाइस

Sun, 10 Nov 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले से संचालित होने वाली सभी बसों में जल्द ही एंटी स्लीप डिवाइस लगाई जाएगी। डिपो में माैजूद 48 बसों में जल्द ही एंटी स्लीप डिवाइस लगाई जाएगी। दिल्ली व लखनऊ शहर के लिए संचालित रोडवेज की बसों में चालकों को झपकी नहीं आएगी। चालकों को झपकी आने या नींद आते ही डिवाइस शोर मचा देगी, जिससे चालक की नींद टूट जाएगी। 15 बसें ऐसी हैं, जिनका संचालन लंबे रूटों पर किया जा रहा है। दिल्ली व लखनऊ सहित अन्य शहरों के लिए रात में बसें संचालित होती हैं। रात में संचालित होने वाली बसों में चालकों को झपकी आने या नींद आने की समस्या रहती है। ऐसी दशा में हादसे होने की आशंका बढ़ जाती है। सभी बसों में एंटी स्लीप डिवाइस लगने से यात्रियों के साथ चालक परिचालक को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें