परसा। एसएबी 43वीं वाहिनी कोटिया बीओपी के जवानों ने शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कोटिया के पास से एक व्यक्ति को 2,39,500 रुपये भारतीय मुद्रा के साथ नेपाली नागरिक को पकड़ा। पूछताछ करने के बाद उसे बढ़नी कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसबी 43वीं वाहिनी के कोटिया बीओपी के जवानों को सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक नेपाली नागरिक भारतीय मुद्रा लेकर जाने वाला है। शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के कोटिया के पास भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पिलर संख्या 561/60 के पास एक व्यक्ति को नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करते समय रोककर तलाशी ली गई।
उसके कब्जे से 2,39,500 रुपये बरामद किए। पूछताछ में वह रकम का वैध कागजात नहीं दिखा सका। आरोपित की पहचान नेपाल के महराजगंज नगरपालिका के अलगा गांव के इरफान आलम के रूप में की गई। बरामद मुद्रा के साथ आरोपित को कस्टम कार्यालय बढ़नी को कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया।