फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन लाख की भारतीय मुद्रा के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

Thu, 19 Feb 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एसएसबी की 43वीं वाहिनी ने भारत-नेपाल सीमा के अलिगढ़वा बॉर्डर पर शाहिद अली फकीर नामक नेपाली युवक को तीन लाख रुपये की भारतीय मुद्रा और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। बरामद रकम के संबंध में संतोषजनक जवाब न देने पर नकदी जब्त कर युवक को सीमा शुल्क विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

एसएसबी के अनुसार सीमा चौकी अलिगढ़वा चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान जवानों ने युवक को नेपाल से भारत की ओर आते देखा। संदिग्ध गतिविधियां प्रतीत होने पर उसे रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी में उसके बैग से 500 रुपये के 597 नोट (2,98,500 रुपये), 200 रुपये के सात नोट (1,400 रुपये) और 100 रुपये का एक नोट (100 रुपये) बरामद हुआ। इस प्रकार कुल 3,00,000 रुपये की भारतीय मुद्रा मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें