खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के बुद्ध भूमि नगर पालिका से अवैध हथियारों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
जिला पुलिस कार्यालय, तौलिहवा, कपिलवस्तु के सूचना अधिकारी डीएसपी रिपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने बुद्धभूमि नगर पालिका एक के इमिलिया निवासी सूरज कुंवर को गिरफ्तार किया है। उसे सूचना के आधार पर जिला पुलिस कार्यालय, कपिलवस्तु और एरिया पुलिस कार्यालय, गोरसिंगे की संयुक्त पुलिस टीम ने हिरासत में लिया।
पुलिस ने उसे रविवार रात बुद्धभूमि नगर पालिका एक के डुमरा इलाके से एक सर्च ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कुंवर के घर पर सर्च ऑपरेशन के दौरान, उसके कमरे में एक स्टील के दराज के अंदर कपड़े में लिपटी हुई पिस्तौल जैसी दिखने वाली एक चीज मिली। पुलिस ने बताया है कि कपिलवस्तु डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने हथियार के साथ गिरफ्तार किए गए कुंवर की रिमांड बढ़ा दी है, हथियार और गोला-बारूद के बारे में पूछताछ कर रही है। कोर्ट ने पहली बार रिमांड पांच दिन के लिए बढ़ाई गई है। संवाद
न