बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के सिकरी बजार के मुख्य चौराहे पर रविवार रात में ट्रक अनियंत्रित होने से सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो पोल टूट गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। खंभे टूटने के बाद तार सड़क पर गिर गया, इसके बाद भी बिजली आपूर्ति जारी रही। रात होने की वजह से बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर मोहाना पुलिस पहुंच गई, पाॅवर हाउस सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई।