चीन की विस्तारवादी नीति से उसके पड़ोसी देश हमेशा से ही परेशान रहे हैं। इस पर चीन ने नया पैंतरा चलते हुए नेपाल की 36 हेक्टेयर की जमीन पर कब्जा कर लिया है। नेपाल में बढ़ती चीनी दखल का विरोध भी शुरू हो गया है। काठमांडू से लेकर नेपाल के तराई जिले में भैरहवा, कपिलवस्तु, नवलपरासी में चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के पुतले फूंककर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
नेपाली नागरिकों के दबाव को देखते हुए पहली बार नेपाल सरकार नेपाल-चीन बॉर्डर पर चार नए बीओपी बनाएगा। वहीं, भारत का नया नक्शा जारी होने के बाद नेपाल में इंडिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन रुक-रुक कर चल रहा है। नेपाली नागरिकों का आरोप है कि कालापानी और लिपुलेख धारचूला जिले के हिस्सा हैं।