शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, वेतन रोका गया
सिद्धार्थनगर। राजस्व परिषद के अध्यक्ष की वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कई विभागों की तरफ से शिकायतों का निस्तारण नहीं करने का पर्दाफाश हुआ है। डीएम संजीव रंजन ने शिकायतों का निस्तारण नहीं करने वाले पीडी डीआरडीए, डीपीओ आदि अधिकारियों का अगले आदेश तक वेतन रोकने व स्पष्टीकरण मांगने की कार्रवाई की है।
राजस्व परिषद के अध्यक्ष के वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान पाया गया कि सीएम हेल्पलाइन, ऑनलाइन, मुख्यमंत्री संदर्भ, पीजी पोर्टल, जिलाधिकारी पोर्टल, संपूर्ण समाधान दिवस के कई शिकायतों का विभिन्न विभागों ने निस्तारण नहीं किया है। शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किए जाने से संबंधित शिकायतें डिफाल्टर हो गई हैं। इस मामले में डीएम संजीव रंजन ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जाना लापरवाही है। ...
इन अधिकारियों पर हुई कार्रवाई
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों में परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड विकास अधिकारी भनवापुर, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड-1 बांसी, पीएचसी एवं सीएचसी अधीक्षक डुमरियागंज, मिठवल, उसका बाजार शामिल हैं। अधिशासी अभियंता विद्युत डुमरियागंज, तहसीलदार डुमरियागंज, पूर्ति निरीक्षक इटवा, खंड विकास अधिकारी उसका बाजार, एआर कोऑपरेटिव, सीडीपीओ बांसी, बर्डपुर, खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज की वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।